दैनिक समाज जागरण मुन्ना पासवान ब्यूरो चीफ नालंदा बिहार शरीफ
पावापुरी ओपी क्षेत्र के सकुची सराय गांव में पुलिस टीम पर लोड़े बाजी में कुछ पुलिसकर्मी जहां जख्मी हो गए वही एक पुलिस वाहन को उपद्रवियों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। यह घटना शुक्रवार की देर संध्या घटी। बताया जा रहा है कि सकुची सराय गांव निवासी अंशु एवं जीतन के बीच 2 साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों 2 दिन पहले घर से फरार हो गए थे इस घटना से आक्रोशित प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी के घर पर जाकर तोड़फोड़ शुरू कर दी। सूचना के उपरांत पहुंची पुलिस टीम पर उपद्रवियों ने रोड़े बाजी कर दी। पावापुरी ओपी प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है। कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। प्रेमी युगल को भी बरामद कर लिया गया है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



