google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिका की तामील कराई गई

समाज जागरण/ अवधेश कुमार गुप्ता

सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस द्वारा वांछित अभियुक्तों के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिका की नियमानुसार तामील कराई गई।

आज दिनांक 11.08.2026 को थाना रॉबर्ट्सगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0-1100/2025, धारा 109(1), 61(2) बीएनएस, 3/25 आर्म्स एक्ट, 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम एवं 11 पशु क्रूरता अधिनियम से संबंधित अभियुक्तगण 1. मल्लू उर्फ अफसर पुत्र दल्लू उर्फ निसार, निवासी ग्राम तकिया सुकृत, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र एवं 2. इबरार उर्फ झोटा पुत्र स्व0 इजहार, निवासी ग्राम बहुअरा, थाना रॉबर्ट्सगंज, जनपद सोनभद्र के विरुद्ध माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिका धारा 84 बीएनएसएस की नियमानुसार तामील कराई गई।

पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त मल्लू उर्फ अफसर के निजी आवास के मुख्य द्वार पर तथा गांव के प्रवेश द्वार पर सहज दृश्य स्थान पर समक्ष गवाहान आदेशिका चस्पा/तामील की गई। वहीं अभियुक्त इबरार उर्फ झोटा के निजी आवास के मुख्य द्वार पर समक्ष गवाहान माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशिका धारा 84 बीएनएसएस की तामील कराई गई।
सोनभद्र पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से निर्गत आदेशों का प्रभावी एवं नियमानुसार अनुपालन सुनिश्चित कराया जा रहा है तथा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)