google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष विनीता सिंह का सत्यदेव कॉलेज में हुआ भव्य स्वागत

सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह और डॉ. सानंद सिंह ने अंगवस्त्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर किया अभिनंदन

विकास राय, ब्यूरो चीफ गाजीपुर

गाजीपुर। रोटरी क्लब गाजीपुर की प्रथम महिला अध्यक्ष श्रीमती विनीता सिंह का सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस परिसर में आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान और समर्पण की सराहना करते हुए कॉलेज प्रबंधन ने इसे जनपद के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

सत्यदेव कॉलेज परिसर में उनके आगमन पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कॉलेजेस की निदेशक डॉ. प्रीति सिंह एवं डॉ. सानंद सिंह ने अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंट कर उनका सम्मान किया।

इस अवसर पर श्रीमती विनीता सिंह के सामाजिक सफर और सेवा कार्यों की चर्चा करते हुए बताया गया कि गाजीपुर से लेकर शिकागो स्थित रोटरी इंटरनेशनल के मुख्यालय तक की उनकी यात्रा सामाजिक सेवा के प्रति समर्पण और प्रतिबद्धता का उदाहरण है। रोटरी क्लब की प्रथम महिला अध्यक्ष के रूप में उन्होंने जनपद में महिला नेतृत्व और सामाजिक सहभागिता को नई पहचान दी है।

इस अवसर पर डॉ. प्रीति सिंह एवं डॉ. सानंद सिंह ने कहा कि यह सभी के लिए गौरव का विषय है कि रोटरी क्लब के परिवार से जुड़कर शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा और जनकल्याण के विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने कहा कि सामूहिक सहभागिता और सेवा भावना के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक बदलाव पहुंचाना हमारा संकल्प है।

कार्यक्रम में सेवा, सहयोग और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। आयोजन का संदेश रहा कि सेवा ही संकल्प है और समाज का कल्याण ही सर्वोच्च लक्ष्य होना चाहिए।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)