google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ ने 5.200 किलो गांजा के साथ तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो, किशनगंज।
किशनगंज रेलवे स्टेशन पर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5.200 किलोग्राम गांजा (कैनाबिस) के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 2,59,561 रुपये बताई जा रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 फरवरी की शाम लगभग 7:40 बजे आरपीएफ के उप निरीक्षक एम.के. बैरवा अपने दल के साथ प्लेटफॉर्म संख्या 1ए पर नियमित गश्त पर थे। इसी दौरान द्वितीय श्रेणी प्रतीक्षालय के समीप तीन युवक संदिग्ध हालत में इधर-उधर नजर बचाने का प्रयास करते दिखे। संदेह के आधार पर जवानों ने तत्काल तीनों को रोककर पूछताछ शुरू की।
तलाशी लेने पर दो आरोपियों की कमर से भूरे टेप में लिपटे दो पैकेट बरामद किए गए, जिनमें कुल 5.200 किलोग्राम गांजा पाया गया। इसके अतिरिक्त उनके पास से 4,150 रुपये नकद भी जब्त किए गए।


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कृष्णा मंडल और बिमल बिस्वास (दोनों जिला कूचबिहार, पश्चिम बंगाल) तथा सुक्यात शेख (जिला मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल) के रूप में हुई है।
आरपीएफ ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों आरोपियों को जब्त गांजे के साथ जीआरपी, किशनगंज के हवाले कर दिया। जीआरपी ने एनडीपीएस एक्ट 1985 की धारा 08/20(b)(ii)(B) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरपीएफ की इस सतर्क कार्रवाई से स्टेशन परिसर में मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण सफलता मिली है। पुलिस पूरे मामले की गहन छानबीन कर रही है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)