दैनिक समाज जागरण, संवाददाता
ईचागढ़ : आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से रविवार को ईचागढ़ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक का नेतृत्व ईचागढ़ अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने किया। बैठक में ईचागढ़ प्रखंड विकास पदाधिकारी एकता वर्मा, थाना प्रभारी बजरंग महतो, शांति समिति के सदस्यगण, स्थानीय पंचायत प्रतिनिधि एवं मीडिया बंधु उपस्थित रहे।
इस दौरान होली पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर रोक लगाने, डीजे संचालन के निर्धारित नियमों का पालन करने तथा आपसी भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने पर विस्तार से चर्चा की गई।
अंचल अधिकारी दीपक कुमार ने कहा कि पर्व के दौरान प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहेगा और किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी से प्रशासन का सहयोग करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की।
बैठक शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी ने मिलकर होली को भाईचारे के साथ मनाने का संकल्प लिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



