google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

शहर की सड़कों पर कदमताल मिलाकर चले स्वयंसेवक, आरएसएस ने निकाला विशाल पथ संचलन

शहर के सैकड़ो स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर किया स्वयं सेवकों का स्वागत, बढ़ाया उत्साह

रायसेन। विजयादशमी के महापर्व के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में नगर के कन्या शाला मैदान से दोपहर को निर्धारित समय के अनुसार स्वयं सेवकों का विशाल पथ संचलन निकाला गया जो नया रायसेन की सड़कों से होता हुआ सागर मार्ग होकर रामलीला गेट से होते हुए रामलीला मार्केट, सांची मार्ग, पुरानी बस्ती, राम जानकी मंदिर, पुराना कोतवाली होते हुए भोपाल मार्ग से होकर गंज बाजार से होते हुए पुनः सागर मार्ग से होकर कार्यक्रम स्थल कन्या शाला मैदान पहुंचा पाठ जहां विधिवत समापन किया गया। पथ संचलन के दौरान स्वयंसेवक उत्साह के साथ कदमताल मिलाते हुए शहर की सड़कों पर निकले । इस दौरान नगर में सैकड़ो स्थान पर लोगों ने पुष्प वर्षा करते हुए पथ संचलन में शामिल स्वयं सेवकों का उत्साह वर्धन करते हुए फूल बरसाकर जमकर स्वागत किया। संचलन के दौरान शहर में कई स्थानों पर जाम की स्थिति भी बनी परंतु सुरक्षा की दृष्टि से कोतवाली पुलिस थाना प्रभारी मनोज सिंह के निर्देशन में जवान तैनात थे पूरे समय पुलिस सुरक्षा व्यवस्था बनाते हुए पथ संचलन के साथ चल रही थी। पथ संचलन के दौरान वंदे मातरम और भारत माता की जयकार लगाते हुए स्वयंसेवकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)