समाज जागरण
राजगढ़ मीरजापुर / विकासखंड राजगढ़ क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों के रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150 वीं जयंती बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रबंधक श्रवण सिंह ने सदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसमें स्कूल के प्रधानाचार्य, उप-प्रधानाचार्य तथा सभी शिक्षकगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण और पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। शिक्षकों ने उनके जीवन, आदर्शों और राष्ट्र की एकता में किए गए योगदान पर प्रेरणादायी भाषण प्रस्तुत किए।

प्रबंधक श्रवण सिंह ने कहा कि सरदार पटेल के 150 वीं जयंती पर दृढ़ संकल्प, निष्ठा और देशभक्ति से प्रत्येक व्यक्ति को प्रेरणा लेनी चाहिए। शिक्षकों ने भी सभी को प्रेरित करते हुए कहा कि हम सभी को सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे गुण अपने जीवन में अपनाने चाहिए, जैसे सत्यनिष्ठा, एकता और दृढ़ निश्चय का भाव।
प्रधानाचार्य ने सभी अध्यापक एवं छात्र-छात्राओं को को राष्ट्रीय एकता दिवस के बारे में जानकारी दी।



