दैनिक समाज जागरण संवाददाता
खरसावां
ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए कुचाई प्रखंड में जरूरतमंदों की सहायता के लिए एक सराहनीय पहल की गई।कुचाई प्रखंड विकास पदाधिकारी साधु चरण देवगम के निर्देश पर रुगुडीह पंचायत के मुखिया करम सिंह मुंडा ने गुरुवार को रुगुडीह पंचायत सचिवालय में पंचायत के विभिन्न गांवों से लगभग 160 बीच असहाय मजदूर और दिव्यांग महिलाओं और पुरुषों को कंबल वितरित किया गया। इस अवसर पर मुखिया करम सिंह मुंडा ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के विभिन्न टोलों से आए वृद्ध असहाय मजदूर और दिव्यांगों को कंबल वितरित किए गए हैं। यह पहल ठंड से राहत देने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ठिठुरते ठंड से बचाव के लिए असहाय एवं जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरित कर रही है। ताकि कड़ाके ठंड से असहाय व जरूरतमंद लोगों ने कंबल का सदउपयोग कर ठंड से बच सकें। इस दौरान मुख्य रूप से मुखिया करम सिंह मुंडा सचिव अशोक कुमार महतो रोजगार सेवक परितोष मुर्मू वार्ड सदस्य दुरेए मुंडा नंदी सोय तारामनी मुंडा सनोका कुमारी भुवनेश्वर मुंडा चंद्रमोहन मुंडा कार्तिक मुंडा लक्ष्मण उरांव आदि उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



