google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा श्रावण की अंतिम सोमवारी को बुढवा महादेव में किया गया पूजन सामग्री का वितरण, विशाल भण्डारा का आयोजन

सच्चे मन से इस तरह के दान पुण्य करें तो अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होती है – राकेश गुप्ता
मिंटू कुमार समाज जागरण
एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पवित्र श्रावण मास की अंतिम सोमवारी को शहर के प्राचीन बुढवा महादेव स्थित माँ वैष्णव मंदिर में पूजन समाग्री का वितरण किया गया। फल एवं पूजन समाग्री वितरण कार्यक्रम सुबह सात बजे शुरूआत हुई। जिसमें श्रद्धालुओं को फल, दुध, फुल, बेलपत्र, माचिस एवं अगरबत्ती का वितरण किया गया। साथ ही संध्या विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। कई श्रद्धालुओं ने विशाल भंडारा में प्रसाद ग्रहण कर भगवान भोलेनाथ एवं माता पार्वती से अपनी मनोकामनाएं पूर्ण होने की मंगल कामना की। श्रद्धालुओं को भस्म भी लगाया गया। जिसकी शुरुआत एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष उर्मिला देवी ने पूजन सामाग्री वितरण कर किया। एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश गुप्ता ने अतिथियों एवं प्रमुखजनो को अंगवस्त्र देकर संस्थान के द्वारा सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि दान पुण्य करने से जीवन में चमत्कारिक बदलाव आता है। इससे बौद्धिक एवं समाजिकता की भाव का विकास होता है। कहा कि श्रावन माह में दान पुण्य करना काफी सौभाग्य की बात होती है। सच्चे मन से इस तरह के दान पुण्य करें तो अभीष्ट लाभ की प्राप्ति होती है। हर समाजिक संस्थान को धार्मिक कार्यो में योगदान देना चाहिए तथा अपनी जिम्मेदारियों को भी निर्वहन करना चाहिए। मौके पर विशेष रूप से एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक सदस्य राकेश गुप्ता, भैया असिम, सुमित सोंधी, समाजसेवी बटेश्वर मेहता, झील सफाई समिति से अरुण वर्मा, मानिक चक्रवर्ती, ऋषि कुमार, धनंजय कुमार, सुदेश कुमार, अनुज कुमार, सत्यदेव सिंह, डॉ विकाश मेहता, कौशल कुमार, अमित गुप्ता, आकाश सुबोध, अमरेश भारद्वाज, संगीता भारद्वाज, मनीषा गुप्ता एवं प्रियनंदना सहित कई प्रमुख लोग उपस्थित रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)