google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सपा जिला कार्यालय पर समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र की मनाई गई जयंती

ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर समाजवादी चिंतक छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी के जयंती मनाई गई और उनके चित्र पर पुष्प अर्पित करते हुए श्रद्धांजलि दी गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी समाजवादी योद्धा थे जो हमेशा नौजवानों में जोश भरने का काम किया करते थे और जब भी वह संबोधन करते थे तो ऐसा लगता था कि कोई प्रवक्ता बोल रहा है। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने हमेशा हर समुदाय को एक साथ लेकर चलने का काम कर रहे हैं और सदन तक आवाज उठाने का काम कर रहे हैं ।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से चौधरी यशवंत सिंह पूर्व जिला अध्यक्ष पूर्व प्रमुख संजय यादव वेदमणी शुक्ला अनिल प्रधान रामप्यारे सिंह पटेल बाबूलाल यादव अशोक पटेल रमेश सिंह यादव सरदार पारब्रह्म सिंह सत्यम पांडे कुमारी मंदाकिनी पांडे त्रिपुरारी गौड़ निधि पांडे फारूक अली जिलानी सुरेश पटेल विमलेश कुमार सिंह मनोज कुमार सिंह अंकुर यादव हरिशंकर विश्वकर्मा अजीत पटेल प्रदीप यादव के साथ दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)