google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

एस एल गुप्ता ट्रस्ट द्वारा श्रावण मास की चारों सोमवारी को बुढवा महादेव में होगा पूजन सामग्री एवं फल का वितरण

मिंटू कुमार संवाददाता दैनिक समाज जागरण हजारीबाग सदर

धार्मिक कार्यों में दान- पूण्य करने से आंतरिक संतुष्टि मिलती है – राकेश गुप्ता

एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा पवित्र श्रावण मास की चारो सोमवारी को शहर के प्राचीन बुढवा महादेव स्थित माँ वैष्णव मंदिर प्रांगण में पूजन समाग्री का वितरण होगा। कार्यक्रम सुबह सात बजे से शुरूआत होगी। जिसमें श्रद्धालुओं को फल, दुध, फुल, बेलपत्र, अगरबत्ती एवं माचिस का वितरण किया जाएगा। इस अवसर पर संस्था द्वारा भस्म भी श्रद्धालुओं को लगाया जाएगा। इसकी जानकारी एस एल गुप्ता मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राकेश गुप्ता ने दी तथा बताया कि वर्षों पुराने परंपरा को अक्षुण्ण रखने के उद्देश्य से हर वर्ष पूजन समाग्री तथा मुख्य विशेष कार्यकर्मो का आयोजन होता आ रहा है। धार्मिक कार्यों में दान- पूण्य करने से आंतरिक संतुष्टि मिलती है। उन्होंने ने बताया कि हर व्यक्ति अपने दायित्व पर खरा उतर धार्मिक कार्यक्रमों में अवश्य दान पूण्य करना चाहिए। इससे हमारा बौद्धिक एवं समाजिकता की भावना का विकास होता है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)