— सुखबीर सिंह बादल और हरसिमरत कौर बादल की सहमति से 44 उम्मीदवारों की घोषणा
(रघुनंदन पराशर दैनिक समाज जागरण चीफ ब्यूरो पंजाब)
जैतो,13 मई : 26 मई को होने वाले बठिंडा नगर निगम चुनावों को लेकर शिरोमणि अकाली दल ने अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी द्वारा बुधवार को जारी की गई इस सूची में कुल 50 में से 44 वार्डों के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है, जबकि शेष 6 वार्डों के उम्मीदवारों की घोषणा भी जल्द किए जाने की बात कही गई है।
पार्टी के अनुसार उम्मीदवारों के चयन के लिए गठित तीन सदस्यीय समिति, जिसमें बठिंडा शहरी के विधानसभा प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों, शहरी जिला अध्यक्ष सुशील कुमार गोल्डी और इंद्रजीत सिंह बराड़ शामिल थे, ने पार्टी अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल और सांसद बीबा हरसिमरत कौर बादल के साथ विचार-विमर्श के बाद यह सूची जारी की है।शिरोमणि अकाली दल के शहरी विधानसभा प्रभारी इकबाल सिंह बबली ढिल्लों ने कहा कि पार्टी लोकसभा और विधानसभा चुनावों की तरह इस बार भी नगर निगम चुनावों में सबसे पहले अपने उम्मीदवारों की घोषणा करने में आगे रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी को पूरा विश्वास है कि शहरवासी अकाली दल की पिछले 10 वर्षों की सरकार की कार्यशैली और विकास कार्यों को ध्यान में रखते हुए चुनावों में पार्टी के पक्ष में फैसला देंगे।
जिला प्रेस सचिव ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि पहली सूची में शामिल उम्मीदवारों के नाम इस प्रकार हैं।
वार्ड नंबर 1 से सरबजीत कौर पत्नी प्रदीप जौड़ा, वार्ड नंबर 2 से जगसीर सिंह पुत्र बलवीर सिंह, वार्ड नंबर 3 से बलजीत कौर बराड़ पत्नी गुरप्रीत सिंह चंद भान, वार्ड नंबर 4 से सुखदेव सिंह बराड़ पुत्र अजैब सिंह, वार्ड नंबर 5 से सरबजीत कौर पत्नी बूटा सिंह, वार्ड नंबर 6 से परभजिंदर सिंह पुत्र हरदीप सिंह, वार्ड नंबर 7 से सीमा जोशी पत्नी विकास जोशी, वार्ड नंबर 8 से असीम कुमार सिंगला पुत्र हरीशरण सिंगला, वार्ड नंबर 9 से हरदीप कौर पत्नी हरी सिंह, वार्ड नंबर 10 से हरप्रीत सिंह हैप्पी पुत्र बलविंदर सिंह, वार्ड नंबर 11 से शैरी गोयल पत्नी अमरिंदर सिद्धू, वार्ड नंबर 12 से करमजीत सिंह पम्मा पुत्र हरनेक सिंह ढिल्लों, वार्ड नंबर 13 से मनदीप कौर पत्नी कुलदीप सिंह नंबरदार, वार्ड नंबर 14 से बलविंदर सिंह बलली पुत्र गुरचरण सिंह सिद्धू, वार्ड नंबर 15 से अजय कुमार पुत्र बाबू लाल, वार्ड नंबर 16 से भूपिंदर सिंह भूपा पुत्र हरबंस सिंह धालीवाल, वार्ड नंबर 17 से अर्चना रानी पत्नी मोहित कुमार, वार्ड नंबर 18 से अरुण कुमार (बाबू शर्मा) पुत्र लोकनाथ शर्मा, वार्ड नंबर 19 से अमरजीत कौर पत्नी राज सिंह, वार्ड नंबर 21 से बलविंदर कौर पत्नी सुखविंदर सिंह, वार्ड नंबर 22 से अशोक कुमार बांसल पुत्र ज्ञान चंद, वार्ड नंबर 23 से भूपिंदर कौर पत्नी जंगीर सिंह बिट्टू तथा वार्ड नंबर 24 से सुनील कुमार फौजी पुत्र जगजीवन रामपाल को उम्मीदवार बनाया गया है।
इसी प्रकार वार्ड नंबर 25 से करमजीत कौर पत्नी रोशन सिंह ग्याना, वार्ड नंबर 26 से मख्खन सिंह पुत्र सर्वन सिंह, वार्ड नंबर 27 से परमजीत कौर सिद्धू पत्नी राजविंदर सिंह एडवोकेट, वार्ड नंबर 28 से बिट्टू सिंह महिणा बस्ती पुत्र सुखदेव सिंह, वार्ड नंबर 29 से रेखा ठाकुर पत्नी हरजिंदर सिंह टोनी, वार्ड नंबर 30 से गुरबचन सिंह खुबण पुत्र चानण सिंह, वार्ड नंबर 31 से बिमला देवी पत्नी विक्रम सिंह, वार्ड नंबर 32 से बंत सिंह एमसी पुत्र बब्बर शेर सिंह, वार्ड नंबर 33 से अंजना रानी पत्नी कृष्ण कुमार, वार्ड नंबर 34 से स्वर्ण कौर पत्नी अमर सिंह राठौड़, वार्ड नंबर 35 से नीरू चोपड़ा पत्नी कृष्ण चोपड़ा, वार्ड नंबर 36 से हर्ष कुमार सैणी पुत्र शाम लाल, वार्ड नंबर 37 से सविता बांसल पत्नी बीरबल बांसल, वार्ड नंबर 38 से हरप्रीत सिंह हैप्पी अरोमा पैलेस पुत्र बचित्तर सिंह, वार्ड नंबर 39 से कमलजीत कौर पत्नी नरेंद्र सिंह, वार्ड नंबर 40 से विजय कुमार पुत्र मनोहर लाल, वार्ड नंबर 42 से संतोष कुमार नई बस्ती पत्नी अमर सिंह, वार्ड नंबर 45 से सुखविंदर कौर पत्नी राजिंदर कुमार, वार्ड नंबर 48 से करणवीर राही पुत्र सुरेश कुमार, वार्ड नंबर 49 से अमनदीप कौर पत्नी महेंद्र सिंह रोमाना तथा वार्ड नंबर 50 से ठेकेदार नछत्तर सिंह पुत्र जोगिंदर सिंह को उम्मीदवार बनाया गया है।अकाली नेता इकबाल सिंह बबली ढिल्लों व इंद्रजीत सिंह बराड़ सूची जारी करते हुए।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



