मछुआरो ने बचाई जान
समाज जागरण
मीरजापुर /चुनार कोतवाली क्षेत्र के बालूघाट स्थित गंगानदी पर बने पक्का पुल से वुधवार को सायंकाल लगभग 3.30 बजे एक युवक ने पुल पर मेडिया घाट छोर से गंगा मे छलांग लगा दिया। घटना के बाद पुल पर अफरा तफरी मच गया। मछली पकड रहे मछुआरा धर्मेन्द्र साहनी, रिंकू साहनी व कल्लू साहनी ने उसे जिवित बचा लिया।
सूचनापर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और युवकको प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गयी जहां प्राथमिक उपचार के बाद युवक को होश आने पर उसने अपना नाम सबलू कुरैशी पुत्र ताहिर आलम कुरैशी 35 वर्ष निवासी कटका थाना गोसाई गंज जनपद सुल्तानपुर का होना बताया। पुलिस युवक द्वारा बताए गये पते के आधार पर परिजनों को सुचित किया.। कोतवाल विजयशंकर सिंह पटेल ने बताया कि युवक ने पुल से गंगा मे छलांग लिया था जिसे मछुआरो ने तत्काल जीवित पानी से बाहर निकाला।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



