google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क दुर्घटना मे युवक की मौत : परिजनों ने किया सड़क जाम



दैनिक समाज जागरण निशांत तिवारी प्रखंड संवाददाता हंटरगंज

चतरा (झारखंड) 17 मई 2023 हंटरगंज प्रखंड के नागर गांव के समीप मंगलवार की रात मे हुई सड़क दुर्घटना मे एक युवक की मौत हो गयी मृतक की पहचान ग्राम डुमरी निवासी 24 वर्षीय सुरेंद्र यादव पिता भुनेश्वर यादव के रूप मे हुई।बताते चले की मृतक अपनी बहन की तिलक समारोह मे शामिल होकर अपने घर डुमरी लौटने के दौरान एक हाइवा से सीधी टक्कर हो गयी जिससे सुरेंद्र बुरी तरह घायल हो गया आनन फानन मे परिजनों ने उसे इलाज के लिए हंटरगंज स्वास्थ्य केंद्र मे ले गये जहा डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस दर्दनाक घटना से गुस्साए लोगो ने एन एच 99 को पुरी तरह से जाम कर दिया । पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर हाइवा को अपने कब्जे मे ले लिया और परिजनों को समझा बुझा के शव को पोस्टमार्टम के लिए चतरा भेज दिया ताकि आगे की कारवाई हो सके ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)