google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सड़क खराब होने से अनियंत्रित होकर पलटी ट्रेलर, बाल-बाल बचे चालक खलासी*

उपेन्द्र कुमार तिवारी/ समाज जागरण

बीजपुर/सोनभद्र। बीजपुर रेणुकूट मुख्य मार्ग बीजपुर से बखरिहवा तक करीब 25 किलोमीटर का सड़क वर्तमान में जगह -जगह गड्ढों में तब्दील होने के कारण दुर्घटनाएं आए दिन हो रहे है।
शनिवार की सुबह एक ट्रेलर चंदौली जाते समय नेमना चेतवा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। चालक खलासी कूद कर जान बचाए। ट्रेलर पलटने से नमामी गंगे की एलटी तार, पोल टूट कर दब गए।


बीजपुर बखरिहवा मार्ग से हजारों की संख्या स्कूली बच्चे, कामगार व यात्री इस मार्ग से रोजमर्रा रिहंद परियोजना, मध्यप्रदेश के शासन में स्थित रिलायंस सहित अन्य कंपनियों में लोग कार्य करने और विद्यार्थी स्कूल व कालेज इसी खस्ता हाल सड़क मार्ग से होकर गुजरते है। 25 किलोमीटर की दूरी तय करने में लोगो को घंटो का समय लग जाता है।  मध्यप्रदेश, छतीसगण, बिहार व झारखंड चार राज्यो को जोड़ने वाला इस मार्ग का जीवन कब बदलेगा कोई  बताने वाला नही है। लोक निर्माण विभाग द्वारा पैचिंग का कार्य कई बार कराया गया लेकिन कुछ दिनो बाद सड़क का हाल जस का तस हो जाता है।
अपातकालीन परिस्थितियों में स्वास्थय या सुरक्षा सेवा हो तो खस्ताहाल सड़क गड्ढों में तब्दील होने के कारण समय से नही पहुंच पाते। जिसकी वजह से चाहे परियोजनाओं में कोई दुर्घटना हो या सड़क पर या चाहे गावो में जहरीले जीव जंतुओं के काटने से लोग समय से बेहतर ईलाज कराने अपने मंजिल तक नही पहुंच पाते जिसकी वजह से असामयिक काल के गाल में समा जा रहे है।
इस बाबत लोक निमार्ण विभाग, सोनभद्र के एक्सियन एस के सिंह ने कहा की शासन को पत्र भेजा गया है। जैसे स्वीकृति मिलते ही जल्द कार्य कराया जाएगा।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)