google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सडक किनारे से शराब बरामद,बाईक जप्त, कारोबारी फरार*



दैनिक समाज जागरण अनील कुमार संवाददाता नबीनगर (औरंगाबाद )


नबीनगर (बिहार) नवीनगर थाना पुलिस द्वारा चंद्रगढ गांव के समीप सड़क किनारे से बाइक मे रखें अवैध शराब बरामद किया है। पुलिस को आते देख कारोबारी भागने में सफल रहा। तलाशी के दौरान बाईक पर बैग में छुपाकर रखे देसी शराब बरामद किया है। मामले में नवीनगर थानाध्यक्ष रेणू कुमारी ने बताया कि गुप्त सुचना के आधार पर चंद्रगढ गांव के समीप से छापेमारी कर बैग में छुपाकर रखे 180 एम एल के 365 बोतल शराब बरामद की गयी है। बाइक और शराब को जब्त कर थाना लाया गया है मामले में प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी अभियान में ए एस आई तारकेश्वर तिवारी समेत सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)