समाज जागरण अनिल कुमार
हरहुआ वाराणसी।
सनातन धर्म और हिंदू नववर्ष के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “हर घर भगवा” कार्यक्रम के अंतर्गत सोमवार को चोलापुर थाना क्षेत्र में व्यापक अभियान चलाया गया। कार्यक्रम के तहत वाराणसी विकास प्राधिकरण बोर्ड के मानद सदस्य अम्बरीष सिंह भोला के नेतृत्व में महावीर बाजार से चमरहा बाजार तक घर-घर जाकर लोगों को भगवा ध्वज वितरित किया गया।
इस दौरान सैकड़ों की संख्या में सनातनी युवक हाथों में भगवा ध्वज लेकर जुलूस की शक्ल में क्षेत्र में निकले और लोगों को सनातन धर्म की परंपराओं तथा हिंदू नववर्ष के महत्व के बारे में जागरूक किया। कार्यकर्ताओं ने लोगों से अपने घरों पर भगवा ध्वज लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति और परंपरा का प्रतीक है, जिसे पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाया जाना चाहिए। कार्यक्रम के दौरान जगह-जगह लोगों ने भगवा ध्वज को श्रद्धा के साथ स्वीकार किया और अपने घरों व प्रतिष्ठानों पर लगाने का संकल्प लिया। इस अभियान को लेकर युवाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और पूरे मार्ग में “जय श्रीराम” तथा “हर घर भगवा” के जयघोष भी गूंजते रहे।
इस कार्यक्रम का आयोजन रोशन मिश्रा और विपिन मिश्रा के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में आशुतोष सिंह आशु, अनिल मिश्रा, अवधेश चौबे, मनीष चौबे, श्रवण मिश्रा, अभिनव मिश्रा, अनुराग मिश्रा, रवि शंकर मिश्रा, घासी पटेल, शिवम, नितिन, सुमित सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



