शशिकांत ओझा, ब्यूरो चीफ, समाज जागरण
बलिया : पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर द्वारा अपराध के समूल उन्मूलन एवं आपराधियो पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में सोमवार को सहतवार पुलिस को एक सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी का एक ट्रैक्टर बरामद करते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष मनोज सिंह व उ0नि0 कमलाशंकर गिरी मय फोर्स तलाश वांछित/ वारण्टी चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/ वाहन कस्बा सहतवार में मामूर थे कि उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 195/22 धारा 379 भादवि से संबंधित चोरी हुआ ट्रैक्टर कुछ अज्ञात व्यक्ति चौसठ बंधा के रास्ते से कहीं ले जाने की फिराक में है। इस सूचना पर पुलिस टीम ने द्वारा विश्वास करके मुखबिर के बताए गए स्थान त्रिकालपुर के पास से 01 अदद ट्रैक्टर के साथ 02 अभियुक्तगण धनजी कुमार साहनी पुत्र स्व0 राजनरायन साहनी निवासी महराजपुर थाना सहतवार और भूपेन्द्र यादव पुत्र मोहन यादव निवासी कोदई थाना नगरा को हिरासत में लिया गया। पुलिस ने वैधानिक कार्रवाई करते हुए दोनों अभियुक्तों को न्यायालय के सिपुर्द कर दिया।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



