समाज जागरण रंजीत तिवारी
(वाराणसी)
आज वाराणसी पब्लिक स्कूल केराकतपुर लोहता के शिक्षकों ने केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के तत्वाधान में संचालित सहचर्य सहोदय वार्षिक सम्मेलन 2025 में भाग लिया।इस सम्मेलन में विभिन्न राज्यों से आए विशिष्टजनों ने अपने विचार प्रस्तुत किए।इस सम्मेलन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के साथ महिला एवं बाल अपराध,भविष्य में शिक्षा के क्षेत्र में उचित मार्गदर्शन,छात्रों के सामाजिक भावनात्मक कल्याण और शिक्षा में इसकी भूमिका पर विशेष ज़ोर दिया गया।इस अवसर पर देवकांत शुक्ला अदालतीय न्यायाधीश (पोस्को एक्ट),सिमरन भुल्लर(सहायक निदेशक, शैक्षणिक), अरिंदम भट्टाचार्य, अनिकेत गुप्ता, अनित गुप्ता आदि उपस्थित रहे।इस सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य शिक्षा को प्रभावी ढंग से लागू करना और शिक्षण की प्रक्रिया को तकनीकी और भावनात्मक रूप से जोड़कर उसे छात्रों हेतू अत्यधिक सरल और प्रभावी बनाना है।
यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सपना मौर्या ने देते हुए बताया की भविष्य में ऐसे सम्मेलन शिक्षण तकनीकी को लेके शिक्षकों एवम छात्रों के बीच बेहद महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे जिससे आने वाले भविष्य में छात्रों का सम्पूर्ण विकास संभव हो सकेगा ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



