समाज जागरण आशीष कुमार गुप्ता
बाबतपुर,वाराणसी । पिंडरा क्षेत्र के जगदीशपुर ग्राम सभा मे सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत चल रही दो दुकाने लगभग 1 वर्ष पूर्व वितरण में भारी अनियमितता के चलते निरस्त कर दी गयी थी । इसके बावजूद अब तक गांव में दुकान आवंटित नही हुई । जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है । बताया जाता है कि उक्त गांव सभा की दोनो दुकान में वितरण में अनियमितता के निरस्त होने के बाद एसडीएम पिंडरा ने कई बार बीडीओ पिंडरा को गांव में खुली बैठक कराकर दुकान आवंटित करने का आदेश दिया किन्तु ब्लॉक के कर्मियों की शिथिलता के चलते अब तक कोई कार्रवाई नही हुई जिससे ग्रामीणों को अमौत गांव सरकारी दुकान से राशन लेना पड़ रहा है जिसके चलते ग्रामीणों में रोष व्याप्त है ।
अधिवक्ता समाजसेवी रविशंकर मिश्रा सहित ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से उक्त समस्या को अवगत कराते हुए निराकरण हेतु मांग किया है ।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



