सौरभ कुमार,दैनिक समाज जागरण,संवाददाता,झारखंड
जमशेदपुर (जादूगोड़ा) 15 सितंबर 2025:–राखा माइन्स जादूगोड़ा। डिजिटल इंडिया के लिए रेलवे की पहल, टिकट काउंटरों पर क्यूआर कोड स्कैनिंग से भुगतान की मिलेगी सुविधा, डिजिटल इंडिया की ओर बढ़ते कदम-रेलवे संबंधित भुगतान अब ऑनलाइन पद्धति से, टिकट खिड़की पर क्यूआर डिवाइस लगाए गए हैं। जिससे यात्रियों द्वारा ऑनलाइन भुगतान कर यात्री अपना यात्रा टिकट आसानी से ले सकेंगे। काफी कुछ बदल गया है, राखा माइन्स रेलवे स्टेशन में य बदलाव यात्रियों को काफी भा रहा है। इस बदलाव के कारण यात्री काफी खुश है, अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के द्वारा इस रेलवे स्टेशन पर ठंडा पानी की भी सुविधा है। यात्रियों को बैठने के लिए संगमरमर लगे चबूतरे भी काफी भा रहे हैं। प्लेटफार्म में लगे वृक्ष छाया देने के साथ-साथ प्लेटफार्म की शोभा बढ़ा रहे हैं। पहले की भांति अब यह रेलवे स्टेशन काफी बदल गया है जो लोगों को आकर्षित कर रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



