google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर ने लगाया रक्तदान शिविर, युवाओं के साथ बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर किया रक्तदान

समाज जागरण/ आदिवासी सुनील त्रिपाठी

ओबरा/सोनभद्र। साईं हॉस्पिटल ब्लड सेंटर के सौजन्य से रविवार को ओबरा स्थित शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में युवाओं के साथ-साथ बुजुर्गों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया।


रक्तदान शिविर का उद्देश्य लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करना और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सहयोग करना रहा। शिविर में रक्तदान करने पहुंचे लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान आकाश कुमार ने पहली बार रक्तदान किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम है। स्वस्थ लोगों को आगे आकर नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए, क्योंकि जरूरत के समय यही रक्त किसी मरीज के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण साबित हो सकता है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर कर इस नेक कार्य में भाग लेने की अपील की।


शिविर में शिक्षा निकेतन इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य मुकुंद गौड़, प्रमोद चौबे, राजेश मिश्रा, श्याम जी पाठक सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक मौजूद रहे। विद्यालय परिवार की ओर से रक्तदान करने वाले सभी लोगों का उत्साहवर्धन किया गया।


आयोजकों ने कहा कि रक्तदान के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना बेहद जरूरी है। नियमित स्वैच्छिक रक्तदान से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में मदद मिलती है। शिविर के माध्यम से समाज में मानवता, सेवा और रक्तदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)