वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
28 जुलाई। भारतीय जनता पार्टी के धरमगंज माझिया स्थित जिला कार्यालय में मंगलवार को संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में देशव्यापी “समरसता संकल्प अभियान” के तहत एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संत गुरु रविदास महाराज के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर जिला प्रभारी राजकुमार राय ने संत रविदास के जीवन और उनके सामाजिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जन्म वाराणसी के सीर गोवर्धनपुर में हुआ था। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समरस समाज, समानता और मानवता का संदेश देकर सामाजिक चेतना को नई दिशा दी। उनके विचार आज भी विकसित भारत के निर्माण में प्रेरणास्रोत हैं।
जिलाध्यक्ष गोपाल मोहन सिंह ने कहा कि संत रविदास ने अपना संपूर्ण जीवन जातिवाद, ऊंच-नीच और छुआछूत जैसी सामाजिक कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समर्पित किया। उनके आदर्श समाज में समानता, भाईचारा और सामाजिक सौहार्द स्थापित करने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” की भावना भी सामाजिक समरसता को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।
कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष ज्योति कुमार सोनू, जिला महामंत्री पंकज कुमार साहा, मनीष सिन्हा एवं कौशल झा, नगर अध्यक्ष अरविंद मंडल, जिला मंत्री जयकिशन प्रसाद कुशवाहा, जिला प्रवक्ता राजेश गुप्ता, संजय पासवान, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष शिवनारायण यादव, मंडल अध्यक्ष पांडव महतो, रंजीत मंडल तथा महिला मोर्चा की बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं सदस्य उपस्थित थे। इसकी जानकारी भाजपा के जिला सोशल मीडिया प्रभारी सुबोध माहेश्वरी ने दी।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



