google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ढाई महीने से नर्मदा की पदयात्रा कर रहे हैं काशी के संत

समाज जागरण रंजीत तिवारी
वाराणसी।।
जिले के शाहंशाहपुर गांव के पंडित अवधेश मिश्रा जी महाराज ढाई महीने से नर्मदा पदयात्रा पर निकले हुए हैं। उनके साथ पदयात्रा में अन्य लोग भी काशी से गए हुए हैं। पंडित अवधेश महाराज ने बताया कि यह यात्रा वे सब सर्व कल्याण की भावना से कर रहे हैं। बताया कि मानव का कल्याण ही आध्यात्म का अभीष्ट है। मनुष्यों के साथ हर जीव वनस्पति,का भी कल्याण होना चाहिए। अपनी प्रकृति भी सुरक्षित बनी रहनी चाहिए। कहा की प्रकृति के साथ खिलवाड़ हुई तो हम सब का और आने वाली पीढियां का स्वस्थ रहना मुश्किल होगा।शुद्ध वस्तुएं भी नहीं मिलेगी।जिस कारण से तमाम बीमारियां होंगी।। इसलिए वे लोग अपने प्रकृति को संतुलित रखने प्रत्येक जीव के कल्याण के लिए पदयात्रा कर रहे हैं।साथ ही अपने पुरखों को धन्यवाद और कृतज्ञता भी ज्ञापित कर रहे हैं। पुरखों ने सर्वे भवन्तु सुखिन: का इतना सुंदर ज्ञान दिया था। पूर्वजों ने ज्ञान के माध्यम से वनस्पतियों की पूजा करना सिखाया।जल और अग्नि,पवन को देवता के रूप में बताया। भूमि को माता का स्थान दिया।यह सब इसलिए था कि हम अपने पृथ्वी के संसाधनों का सही, संतुलित प्रयोग करें और उन्हें अच्छे से सहेज सकें ताकि आगे आने वाली पीढ़ी को भी सुंदर और सुरक्षित वातावरण प्राप्त हो।


5 अप्रैल को काशी से निकले इस दल के लोगों ने 8 अप्रैल से नर्मदा जल भरने के बाद यात्रा शुरू की है अब तक इन लोगों ने 3600 किलोमीटर की यात्रा पूरी की है। 600 किलोमीटर की यात्रा अभी शेष है अवधेश जी महाराज ने बताया कि 20 जुलाई तक उनकी यात्रा पूरी हो जाएगी और वह लोग उसके बाद ओंकारेश्वर धाम पहुंचेंगे।इस यात्रा में उनके साथ काशी से ओमप्रकाश मिश्रा,पंडित भोलानाथ दुबे,डॉ प्रेमचंद, विंध्याचल साथ है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)