समाज जागरण डेस्क
मुरादाबाद। विधान सभा 29 कुंदरकी के लिए हो रहे उप चुनाव के लिए सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी ने अपने प्रत्याशियों का दुसरा सेट नामांकन करवाया । पार्टी ने इस सीट के लिए सजैब चौधरी पर विश्वास जताया है। पार्टी को भरोसा है कि सजैब चौधरी को जनता पूरा समर्थन करेगी।
पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष ने समाचार पत्र समाज जागरण को दिए जानकारी मे बताया है कि पार्टी यूपी के सभी 9 विधान सभा सीटों पर अपना उम्मीदवार उतारेगी। जिसमे से गाजियाबाद और मुरादाबाद के कुंदरकी के लिए पर्चा दाखिल कर दिया गया है बांकि के लिए भी 28 तारीख तक कर दिए जायेंगे।
उन्होंने बताया है कि “सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के प्रदेश संगठन महासचिव चौधरी जगपाल सिंह यादव नेतृत्व मे मुरादाबाद 29 कुंदरकी विधानसभा के लिए अपने प्रत्याशी सजैब चौधरी का दूसरा नामांकन सेट दाखिल कराया। इस अवसर पर व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष अफसर अली एडवोकेट मुरादाबाद जिला उपाध्यक्ष आलम भाई एवं मुरादाबाद के महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कैफ विशेष रूप से उपस्थित रहे
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



