google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

गाजियाबाद 56 विधान सभा। मिहिर भोज समाज पार्टी ने पवन चंदेल को बनाया प्रत्याशी, पर्चा दाखिल

समाज जागरण डेस्क

यूपी मे होने वाली उप चुनाव को लेकर जहाँ एक तरफ बड़ी पार्टियों मे गहमागहमी है वही इस बार क्षेत्रीय पार्टी भी अपना दम दिखाने के लिए मैदान मे है। यूपी के गाजियाबाद 56 विधान सभा सीट, और मुरादाबाद के कुंदरकी विधानसभा सीट से सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी ने अपना पर्चा दाखिल किया है जिसके बाद से राजनीतिक गलियारों मे हचचल मची हुई है।

पार्टी ने गाजियाबाद विधान सभा से उपचुनाव मे युवा कर्मठ शिक्षित लोकप्रिय पवन चंदेल जावली वाले को अपना प्रत्याशी बनाया है। मुरादाबाद के कुंदरकी से पार्टी ने साजैव चौधरी पर विश्वास जताया है जिनका आज नामांकन करवाया गया। गाजियाबाद मे नामांकन मे लोगों का भारी उत्साह देखने को मिला। प्रत्याशी के साथ बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता एवं पार्टी के संस्थापक व राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र गुर्जर गुरुजी ,श्री गजब पाभी जी राष्ट्रीय महासचिव गाजियाबाद जिला के अध्यक्ष श्री सोनू मावी जी , गाजियाबाद जिला के महामंत्री राणा गुर्जर निठौरा जी, गौतम बुद्ध नगर जिला महामंत्री धर्मेंद्र नगर गुर्जर जी, श्री सुनील उपाध्याय जी, श्री राहुल राणा जी, श्री सोनू बंसल जी श्री रोहित बैसला श्री महकार बैसला जी ,श्री लोकेश सैनी जी ,श्री अजय सिंह जी, डॉक्टर हरीश जी, श्री सतीश कुमार जी ,श्री सतीश चंद्र एलआईसी जी ,श्री लकी जी ,श्री निक्की जी , जिला गाजियाबाद के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे।

पार्टी के संस्थापक राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरेंद्र गुर्जर गुरु जी ने बताया है कि सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी उत्तर प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव की सभी 9 सीटों पर पूरे दम खम से चुनाव लड़ रही है। गाजियाबाद विधान सभा 56 के प्रत्याशी पवन चंदेल ने कहा है “हमें पूर्ण विश्वास है की क्षेत्र की जनता जनार्दन सम्राट मिहिरभोज समाज पार्टी के पक्ष में मतदान कर मुझे अपना आशीर्वाद देकर भारी बहुमत से विजय बनाएगी”


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)