नोएडा। सेक्टर 62 स्थित आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो सलाम नमस्ते में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत सेहत सही लाभ कई कार्यक्रम का आयोजन हुआ। बुधवार को कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त भारत अभियान में युवाओं की भूमिका पर चर्चा की गयी। वहीं 6 दिसंबर से 15 मार्च तक संचालित इस कार्यक्रम में शनिवार को गौतमबुद्ध नगर के डिप्टी सीएमओ डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह कार्यक्रम से जुड़ कर अपने विचार प्रकट किए।
डॉ. राघवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपने विचार प्रकट करते हुए कहा कि टीबी को जड़ से खत्म करने के लिए युवाओं का योगदान बेहद अहम है। उन्होंने कहा कि सामुदायिक जागरूकता, समय पर उपचार और सही जानकारी के प्रसार से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। साथ ही, उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इस अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और समाज को स्वस्थ बनाने में अपनी भूमिका निभाएं।
वहीं सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड बर्षा छबारिया ने बताया इस कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल बीमारी से जुड़े मिथकों को तोड़ना है, बल्कि टीबी के निदान और रोकथाम के लिए सामुदायिक भागीदारी को प्रेरित करना भी है। सलाम नमस्ते का यह प्रयास है कि हम अधिक से अधिक समाजसेवी संगठन, डॉक्टर, सरकारी अधिकारी, निक्षय मित्र, टीबी चैंपियन की जानकारी रेडियो के माध्यम से गांव में आम लोगों तक पहुंचा सकें।

Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



