google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाज सेवा के साथ व्यापार में भी विकास जैन का जलवा, MYK LATICRETE में बने यूपी वेस्ट के नंबर-1 डीलर



**तीसरे क्वार्टर में सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी ने दर्ज की सर्वाधिक बिक्री, गोवा में महेंद्र सिंह धोनी के साथ Meet & Greet का मिला विशेष अवसर**

**नोएडा।** समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के साथ व्यापार जगत में अपनी अलग पहचान बनाने वाले विकास जैन ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। MYK LATICRETE के तीसरे क्वार्टर में जोन यूपी वेस्ट में सर्वाधिक बिक्री करने वाले व्यापारी बनकर उन्होंने अपनी मेहनत, लगन और व्यावसायिक प्रतिबद्धता का परिचय दिया है। उनकी फर्म सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी ने बिक्री के क्षेत्र में नया रिकॉर्ड बनाया है।

इस उपलब्धि के उपलक्ष्य में MYK LATICRETE की ओर से नोएडा के सेक्टर-51 में भव्य दीपावली मिलन एवं डीलर मीट कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें नई दिल्ली और एनसीआर के लगभग 200 व्यापारियों एवं डीलर्स ने भाग लिया।



कार्यक्रम में कंपनी के वरिष्ठ अधिकारी प्रशांत ने विकास जैन की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि पूरी निष्ठा, समर्पण और मेहनत के साथ काम करने वाले व्यापारियों को सफलता अवश्य मिलती है। विकास जैन ने अपने कार्यों से इसे साबित किया है।

कंपनी के सीनियर मैनेजर युवराज सिंह ने भी विकास जैन की मेहनत और व्यावसायिक प्रतिबद्धता की प्रशंसा करते हुए कहा कि निरंतर बेहतर प्रदर्शन करने वाले लोगों को नई उपलब्धियां हासिल होती हैं। विकास जैन ने अपनी कार्यशैली से एक मिसाल पेश की है।

इस अवसर पर विकास जैन ने कंपनी के सेल्स एरिया मैनेजर विशाल चौहान का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विशाल चौहान के निरंतर मार्गदर्शन, सहयोग और प्रोत्साहन ने उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

**महेंद्र सिंह धोनी के साथ गोवा में बिताएंगे समय**

विकास जैन की उपलब्धियों में एक और खास अवसर जुड़ गया है। कंपनी की ओर से आयोजित Meet & Greet कार्यक्रम के लिए उनका चयन हुआ है। इसके तहत उन्हें भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के साथ गोवा में मिलने और समय बिताने का विशेष अवसर मिलेगा।

कार्यक्रम का संचालन कर रहे अमित अरोड़ा ने MYK LATICRETE के उत्पादों की गुणवत्ता और वैश्विक पहचान पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि कंपनी के उत्पाद दुनिया के अनेक शहरों में विभिन्न प्रतिष्ठित परियोजनाओं में इस्तेमाल किए जा रहे हैं। उत्पादों की गुणवत्ता और ग्राहकों के विश्वास के कारण कंपनी लगातार अपनी पहचान मजबूत कर रही है।

**व्यापार और व्यवहार दोनों को साथ लेकर चलने का संकल्प**

कार्यक्रम में विकास जैन ने कंपनी के वरिष्ठ अधिकारियों, सेल्स एरिया मैनेजर विशाल चौहान, पूरी टीम और सभी डीलर साथियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “यह उपलब्धि अकेले मेरी नहीं है, बल्कि आप सभी के विश्वास, सहयोग और समर्पण का परिणाम है। आप सभी की बदौलत ही मैं यह मुकाम हासिल कर पाया हूं। मेरा प्रयास सदैव व्यापार और व्यवहार दोनों को साथ लेकर चलने का रहेगा। आपका प्यार और सहयोग इसी तरह बना रहे, यही मेरी कामना है।”

समाज सेवा और व्यापार दोनों क्षेत्रों में सक्रिय विकास जैन की यह उपलब्धि उनके निरंतर परिश्रम, मजबूत व्यापारिक संबंधों और ग्राहकों के प्रति समर्पण को दर्शाती है। तीसरे क्वार्टर में जोन यूपी वेस्ट में सर्वाधिक बिक्री का मुकाम हासिल कर सतगुरु ट्रेडिंग कंपनी ने अपनी व्यावसायिक सफलता का नया अध्याय जोड़ा है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Reply

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)