google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजसेवी ने पत्नी के कहने पर दान कर मंदिर के नाम एक बीघा जमीन


दैनिक समाज जागरण
हरदोई। सुरसा ब्लॉक के धिन्नी गांव स्थित बाबा तुरंत नाथ शिव शक्ति मंदिर के लिए समाजसेवी/प्रधान प्रतिनिधि व सेवानिवृत्त बैंक कर्मी विनोद द्विवेदी ने एक बीघा जमीन दान देकर मिसाल पेश की है। उनके इस क़दम का समस्त ग्राम वासियों ने स्वागत किया है।
ज्ञात हो कि विनोद द्विवेदी सुरसा ब्लॉक स्थित ग्राम घिन्नी के निवासी हैं व शहर के कौशलपुरी मोहल्ले में उनका आवास है। उन्होंने बताया कि वे पंजाब नेशनल बैंक से वरिष्ठ प्रबंधक के पद से व उनकी पत्नी शीला द्विवेदी शिक्षिका के पद से सेवानिवृत्त हैं। कहा, अपनी व पत्नी की इच्छा के चलते भूमि दान किया है। इसके लिए ग्राम तुसौरा में बाबा तुरंत नाथ शिव शक्ति मंदिर के लिए एक बीघा ज़मीन क्रय करके मंदिर समिति को प्रदान की है। जानकारी दी कि पिछले वर्ष भी उनके बेटे राजकीय ठेकेदार रवि द्विवेदी ने मंदिर का जीर्णोद्धार करवाया था।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)