google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाज सेवी संस्था द्वारा विध्यालय में पाठ्य एवं खाद्य सामग्री का वितरित किया गया।*


*विशेष संवाददाता विनय प्रकाश मिश्रा।*

*कानपुर।* महेंद्र पाल गुप्ता के सहयोग से गरीब जन कल्याण फाउंडेशन के द्वारा कंपोजिट विद्यालय  अर्रा नौबस्ता कानपुर नगर में करीब 140 छात्रों को कापी, पेन और चॉकलेट वितरित किया गया । इस कार्यक्रम का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के छात्रों को शैक्षिक सामग्री मुहैया कराना है ताकि वे अपनी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े।कार्यक्रम के दौरान संस्था के अध्यक्ष पंडित राजनाथ पाण्डेय  ने बताया कि यह पहल उन बच्चों के लिए की गई है, जो अपनी शिक्षा के लिए आवश्यक सामग्री जुटाने में कठिनाई महसूस करते हैं। इस मौके पर स्कूल के शिक्षक, सुनीता पाल ,नीतू त्रिपाठी अभिभावक, एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। संस्था के महामंत्री श्री मती सरिता सिंह चंदेल  ने कहा कि संस्था भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमो को आयोजित करती रहेगी, ताकि शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी बच्चे को रुकावट का सामना न करना पड़े। उन्होंने समाज के सभी लोगों से भी इस तरह की पहल में योगदान देने का आह्वान किया।इस दौरान बच्चों ने खुशी व्यक्त की और कहा कि उन्हें अब अपनी पढ़ाई को लेकर और भी उत्साह और प्रेरणा मिली है। इस कार्यक्रम के पश्चात गरीब जन कल्याण फाउंडेशन और पूर्व अपर निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार महेंद्र पाल गुप्ता जी के सहयोग से गरीब जन कल्याण फाउंडेशन ने कानपुर दामोदर नगर स्थित वृद्धाश्रम में  लगभग 150 वृद्ध लोगो के लिए भोज का आयोजन किया गया  जिसका मुख्य उद्देश्य वृद्धजनों को सम्मान और स्नेह देना था। इस आयोजन में संस्था के सदस्यों ने मिलकर वृद्धाश्रम के निवासियों के लिए विशेष भोजन तैयार करवाया। भोज के दौरान सभी वृद्धजनों को स्वादिष्ट और पौष्टिक भोजन परोसा गया, जिसमें उनकी पसंद का भी ध्यान रखा गया। इस प्रकार के आयोजनों का उद्देश्य वृद्धजनों को सामाजिक तौर पर जोड़े रखना और उन्हें यह एहसास कराना है कि समाज उनके प्रति सम्मान और आदर रखता है। कार्यक्रम में मुख्य भूमिका में संस्था के संस्थापक/अध्यक्ष पंडित राज नाथ पाण्डेय , महेंद्र पाल गुप्ता अपर निदेशक उत्तर प्रदेश सरकार, श्री मती सरिता सिंह चंदेल महामत्री, अमित सिंह कोषाध्यक्ष, अंशुमान तिवारी, कमल कुमार , कृष्णकांत गुप्ता ,आशीष वर्मा आदि सम्मानित सदस्य सामिल रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)