google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

अंजली तोमर ने जिला स्तर लहराया अपने टी एल एम का परचम।


जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान  पकवाईनार बलिया द्वारा टी एल एम निर्माण एवं नवाचार मेले का आयोजन किया गया । दो दिवसीय नवाचार मेले का उद्घाटन डायट के प्राचार्य शिवम पाण्डेय ने किया ।इस नवाचार मेले में जनपद के सभी शिक्षा क्षेत्रों के शिक्षक और शिक्षिकाओं ने  प्रतिभाग किया ।सभी  प्रतिभागियों ने इस मेले में अपने टी एल एम का प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता चार संबर्गो में आयोजित की गई ।प्राथमिक स्तर,उच्च प्राथमिक स्तर,माध्यमिक स्तर,और डायट।इस प्रदर्शनी का मूल्यांकन समिति के सदस्य डा0 पंकज कुमार, जानू राम,और रवि रंजन खरे ने किया ।समिति के सदस्यों के मूल्यांकन के उपरांत प्राथमिक विद्यालय अलावलपुर हनुमानगंज बलिया की अंजली तोमर (स अ)ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता जानें का गौरव प्राप्त किया साथ ही उच्च प्राथमिक स्तर में  श्वेता गुप्ता,माध्यमिक स्तर में कल्पना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विजेताओं को सम्मानित पंचायतीराज्य मंत्री ओमप्रकाश राजभर के प्रतिनिधि शिवेंद्र बहादुर सिंह ने किया ।
डायट प्राचार्य शिवम पाण्डेय ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि 2047 में विकसित भारत के निर्माण में आप सभी लोग मिल का पत्थर साबित होगे।साथ ही अंजली तोमर के टी एल एम की उन्मुक्त कंठ से प्रशंसा करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना किए।
कार्यक्रम में रामयश योगी ,देवेंद्र यादव ,भानुप्रताप सिंह ,अविनाश सिंह अनिल कुमार सिंह ,जितेंद्र सिंह,जितेंद्र प्रताप सिंह ,बलवंत सिंह ,अनिल पाण्डेय राजेश कुमार सिंह आदि लोग उपस्थित रहे
कार्यक्रम के नोडल प्रभारी राम प्रकाश डायट प्रवक्ता ने सभी अतिथियों आभार व्यक्त किया और विजेता प्रतिभागियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)