ब्यूरो चीफ विजय कुमार अग्रहरी, समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की बैठक को संबोधित करते हुए यूथ के प्रभारी एवं समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे सिंह पटेल एवं समाजवादी यूथ के जिला अध्यक्ष सत्यम पांडे ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक नौजवानों की जिम्मेदारी है कि हम लोग समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करें और हर गरीब की समस्याओं को सुनने का काम करें और उनकी समस्याओं को अधिकारियों से मिलकर हल करने का काम करें क्योंकि समाजवादी पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जो हर वर्ग की दुःख दर्द को समझने का काम करती है ।
भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है उसे गरीब वर्ग के लोगों से कोई लेना देना नहीं है । भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। आम जनता पूरी तरह से परेशान है।
भाजपा की केंद्र एवं प्रदेश की सरकार केवल नौजवानों का खून चूसने का काम कर रही है। उसे उनके भविष्य से कोई मतलब नहीं है और जो नौजवान अपनी हक की मांग कर रहा है उसे भाजपा सरकार के इसारे पर अत्याचार किया जा रहा है । जिसे समाजवादी पार्टी का एक ही सिपाही कतई बर्दाश्त नहीं करेगा।
बैठक में समाजवादी मुलायम सिंह की ब्रिगेड के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



