समाज जागरण ब्यूरो
सोनभद्र। दुद्धी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत पंडरी के B.L.A अजय कुमार यादव ने वोटर लिस्टो में भारी गड़बड़ी का आरोप लगया है अजय कुमार यादव ने बताया की ग्राम पंचायत पड़री में पहले दो बूथ थी बूथ संख्या 53 और 54 बूथों की संख्या बढ़ा कर तीन बूथ संख्या 57, 58, 59 कर दिया गया है बूथ बढ़ाना प्रशासन का सराहनीय कार्य है लेकिन बूथ विभाजन और मतदाता विखंडन में भारी लापरवाही बरती गयी है एक परिवार के सदस्यों के नाम पिता, माता और पुत्र के अलग अलग सुचियों में विखेर दिए गए हैं जिससे प्रशासन की सोची समझी घोर लापरवाही समझ में आती है एक मतदाता का नाम खोजने के लिए तीनो बूथों के मतदाता सुचियों के पन्ने पलटने पड़ते हैं
यह स्पष्ट रूप से मतदाताओं को भ्रमित करने औए मतदान प्रतिशत को प्रभावित करने की एक शाजिस है जिससे आम मतदाताओं को भारी कठिनसियों का सामना करना पड़ रहा है और मतदाता इससे भयभीत है की हम अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाएंगे या नहीं हम जिला प्रशासन एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सोनभद्र, उपजिलाधिकारी दुद्धी से मांग करते हैं की निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के लिए मतदाता सूची प्रकाशित होने से पहले ग्राम पंचायत पड़री के मतदाता सूची का स्पेशल ऑडिट कराकर वार्ड और गृह क्रमांक का ध्यान रखते हुए एक परिवार के सदस्यों के नाम एक जगह एक मतदाता सूची में सम्मिलित कराना सुनिश्चित करें।



