ब्यूरो चीफ सोनभद्र/ समाज जागरण
सोनभद्र। ब्लॉक संसाधन केंद्र बभनी सोनभद्र में पावर एंजेल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता कार्यशाला का आयोजन किया गया l
विकास क्षेत्र बभनी जनपद सोनभद्र में स्पेशल प्रोजेक्ट फॉर इक्विटी के अंतर्गत सेल्फ एस्टीम मीना मंच जीवन कौशल पावर एंजल सशक्तिकरण एवं नेतृत्व क्षमता प्रदान करने हेतु विकास क्षेत्र की उच्च प्राथमिक एवं कंपोजिट विद्यालय व कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की मीना सुगमकर्ताओं का प्रशिक्षण सम्पन्न हुआ। प्रशिक्षण में प्रगति के पंख आधा फुल कॉमिक सीरीज अरमान माड्यूल सेल्फ डिफेंस आदि विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार पूर्वक परिचर्चा हुई।
इस दौरान मीना मंच का गठन आत्मरक्षा क्लब सुगमकर्ता के कार्य पर भी विस्तार से चर्चा हुई। प्रशिक्षण के उपरांत सभी सुगमकर्ता अपने-अपने विद्यालयों में बच्चों के सशक्तिकरण हेतु कार्य करेंगे। प्रशिक्षण मास्टर ट्रेनर प्रवीण द्विवेदी, शालिनी गुप्ता के द्वारा प्रदान किया गया।इसके अंतर्गत समस्त यूपीएस कंपोजिट और कस्तूरबा विद्यालय के सुगमकर्ता प्रशिक्षित किए गए। प्रशिक्षण की मॉनिटरिंग सीमेट प्रयागराज के द्वारा की जा रही है। उक्त प्रशिक्षण जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल आनंद पांडेय के दिशा निर्देश में एवं खंड शिक्षा अधिकारी राकेश कुमार पांडेय जिला समन्वयक बालिका शिक्षा अवधेश भारती के नेतृत्व में संचालित हो रहा है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



