आरती मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने सपा की सदस्यता की ग्रहण
ब्यूरो चीफ़/ समाज जागरण
सोनभद्र। समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक जिला पार्टी कार्यालय सोनभद्र पर की गई। बैठक की अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालन जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि हम सबसे पहले आरती मौर्या के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं का जोरदार स्वागत करते हैं कहां कि आप लोगों के आने से समाजवादी पार्टी अधिक मजबूत हुई है। राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के एक-एक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि जनपद सोनभद्र के हर बूथ पर जाकर समाजवादी पार्टी के नीतियों को बताने का काम करें और संगठन को मजबूत करने का काम करें जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जनपद सोनभद्र से ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके इसी साथ स्नातक एमएलसी चुनाव को देखते हुए मतदाताओं का नाम बढ़ाने का काम करें ।

बैठक को संबोधित करते हुए लोकसभा क्षेत्र 80-रावटसगंज के सांसद छोटेलाल सिंह खरवार ने कहा कि भाजपा सरकार आने वाले पीढ़ी से शिक्षा का अधिकार छिनना चाहती है । इसलिए उसने जानबूझकर शिक्षा को महंगी करने की साजिश की है। गरीबों के सामने रोटी रोजगार के अभाव के कारण बच्चों को पढ़ना मुश्किल हो रहा है। पढ़ाई से वंचित बच्चों की संख्या लाखों में है। इसलिए हम समाजवादी पार्टी की जिम्मेदारी है कि हम लोग आदिवासी बनवासी गरीब मजदूर की लड़ाई हर गांव में जाकर लड़ने का काम करें जिससे समाजवादी पार्टी को मजबूती मिल सके ।
बैठक को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक पूर्व जिला अध्यक्ष अविनाश कुशवाहा एवं पूर्व विधायक रमेश चंद दुबे ने कहा कि भाजपा सरकार हर गरीब तबके के लोगों को शिक्षा से वंचित करना चाहती है, लेकिन हम समाजवादी पार्टी के एक-एक सिपाही की जिम्मेदारी है कि भाजपा के इस नीति को सफल नहीं होने देंगे ।
बैठक में मुख्य रूप से समाजवादी पार्टी की सदस्यता लेने वालों में आरती मौर्या कंचन मौर्य गिरिजा देवी चंद्रावती देवी अशोक पाल विजय कुमार सोनकर संतोष भारती राजेश पाल रणजीत मौर्य कमलेश मौर्य राजनाथ प्रकाश सिंह कुशवाहा चंद्रशेखर सिंह दिनेश कुमार रमेश चंद सुरेंद्र धनंजय राम अवध मौर्य रामवचन मौर्य अरविंद कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।



