
* शमीम अहमद सिद्दीकी दैनिक समाज जागरण बिजनौर नजीबाबाद सपा नेता व चेयरमैन पद के भावी उम्मीदवार हाजी मोहम्मद फैसल ने नगर के मछली बाजार स्थित सिटी सेंटर मार्केट कॉम्प्लेक्स में सदस्यता नवीनीकरण अभियान के तहत कैंप लगाया।जिसमे सैकड़ों लोगों ने सदस्यता नवीनीकरण कराई। इस अवसर पर हाजी मोहम्मद फैसल ने कहा कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जी के निर्देश पर पार्टी का सदस्यता अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है, जिसमें पार्टी को मजबूत करने के लिए वह तन मन धन से लगे हुए हैं। पार्टी के सदस्य नवीनीकरण अभियान में लोगों ने अपना नवीनीकरण कराया।इस मौके पर हाजी फैसल ने कहा कि आने वाला समय समाजवादी पार्टी का है ,और नजीबाबाद विशेष तौर से समाजवादी पार्टी का गढ़ माना जाता है ।लोगों में सदस्यता नवीनीकरण अभियान के लिए भारी जोश है ।और जागरूकता है जो खुद आकर कैंप में अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करा रहे हैं।इस अवसर मास्टर साबिर,फईम अहमद,गुफरान अहमद,साजिद बिल्डर,फरीद अहमद,अशरफ अल्वी, मोहम्मद अरशद,नदीम अंसारी,नौशाद अहमद,मोंटी साबरी,हाजी फुरकान अहमद,तसलीम चौधरी सहित काफी संख्या में लोग रहे मौजूद।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



