google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

समाजवादी पार्टी का पीडीए जन पंचायत, विधानसभा घोरावल रॉबर्ट्सगंज ओबरा एवं दुद्धी में लगाया गया।

भाजपा सरकार में हर वर्ग परेशान है: आशुतोष सिन्हा

सदर संवाददाता/ अल्ताफ कादरी।
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय प्रभारी अनिल प्रधान ने बताया कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के निर्देशानुसार जनपद सोनभद्र में पीडीए जन पंचायत विधानसभा घोरावल, रावटसगंज, ओबरा एवं दुद्धी में लगाया गया।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए विधान परिषद सदस्य श्री आशुतोष सिंहा ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासी, गरीब, मजदूर, किसान अल्पसंख्यक, व्यापारी एवं हर तबके के लोग परेशान हैं। भाजपा सरकार में अत्याचार बलात्कार डकैती महिलाओं पर अत्याचार चरम सीमा पर है। इस सरकार में कोई वर्ग सुरक्षित नहीं है।
यदि किसी सरकार में सभी वर्ग की भलाई है तो वह समाजवादी पार्टी की सरकार है । इसलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के नीतियों को आम जनता तक पहुंचने का काम करें और उनकी समस्याओं को सुनने का काम करें ‌।
जन चौपाल को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि भाजपा सरकार केवल धर्म के नाम पर राजनीति कर रही है जबकि उसमें भी विफल साबित हो रही है। भाजपा सरकार में चारों तरफ अराजकता का माहौल बना हुआ है जिससे आम जनता परेशान हो चुकी है। भाजपा सरकार में महंगाई चरम सीमा पर है। जन चौपाल को संबोधित करते हुए दुद्धी विधायक श्री विजय सिंह गौड ने कहा कि भाजपा सरकार में आदिवासियों का शोषण बड़े पैमाने पर हो रहा है जिसे समाजवादी पार्टी कतई बर्दाश्त नहीं करेगी। जन चौपाल को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी अनिल प्रधान पूर्व जिला अध्यक्ष विजय यादव संजय यादव जिला उपाध्यक्ष रमेश सिंह यादव अशोक पटेल अवध नारायण यादव के साथ सैकड़ो पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया ।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)