संभल सड़क हादसा: कोहरे में तेज रफ्तार कंटेनर से महिला सहित 4 की मौत

संभल में घने कोहरे के कारण सड़क हादसे में महिला सहित चार की मौत

संभल | 19 दिसंबर 2025: संभल जिले के बहजोई कोतवाली क्षेत्र में घने कोहरे के कारण एक भयंकर सड़क हादसा हुआ। खजरा गांव के निकट मुरादाबाद-आगरा हाईवे पर तेज रफ्तार आयशर कंटेनर गाड़ी ने बाइक सवार चार लोगों को रौंद दिया। सभी मृतक एक ही बाइक पर सवार थे और अपने गांव लौट रहे थे।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कंटेनर गाड़ी अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकराई। कंटेनर चालक भी गाड़ी में फंसा हुआ पाया गया, जिसे पुलिस ने बाहर निकालने में जुटी।

पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। हादसे के कारणों में तेज रफ्तार और घना कोहरा प्रमुख माना जा रहा है।

— सुनील राघव, संभल

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)