google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

ऊपरघाट के दर्जनों युवा झारखण्ड – हरियाणा मैच का रोमांच देखने पहुंचे, क्रिकेट के जुनून ने खींचा स्टेडियम

भुनेश्वर कुमार महातो , संवाददाता – समाज जागरण

बेरमो / ऊपरघाट : बोकारो जिले के बेरमो अनुमण्डल क्षेत्र ऊपरघाट के दर्जनों युवाओ ने झारखण्ड – हरियाणा के बीच खेले जा रहे रोमांचक मुकाबले का लाइव आनंद लेने के लिए स्टेडियम पहुंचे। युवाओ के चेहरे पर उत्साह, जोश और उमंग देखने लायक थी। वे युवा सभी बचपन से ही क्रिकेट के बड़े प्रशंसक रहे हैं और टीम झारखंड के खिलाड़ियों— इशन किशन, कुशग्रा को अपने सामने खेलते देखने का सपना पूरा होने पर बेहद उत्साहित नजर आए। मैच शुरू होने से पहले ही युवाओ ने जोहार झारखंड के पोस्टर लेकर टीम झारखंड को सपोर्ट किया। दर्शक दीर्घा में बैठकर वे लगातार टीम के लिए चीयर करते रहे और हर चौके-छक्के पर झूमकर खुशी मनाते दिखे। उत्साह के मुताबिक क्षेत्र से बाहर निकलकर स्टेट स्तर का मैच देखने का अनुभव युवाओ के लिए बेहद खास रहा। उन्होंने बताया कि इस तरह का माहौल टीवी पर देखने से बिल्कुल अलग होता है स्टेडियम की आवाज़, माहौल का जोश और खिलाड़ियों की मैदान पर उपस्थिति हर पल को यादगार बना देती है।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)