तहसील संवाददाता, डॉ अरुण पांडेय “गुरुजी”/ समाज जागरण
घोरावल/ सोनभद्र। स्थानीय तहसील में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी चर्चित गौड़ और पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने संयुक्त रूप से फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अधिकारियों ने शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद और राजस्व से संबंधित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे। इसका उद्देश्य फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान कराना है। संपूर्ण समाधान दिवस में मुख्य रूप से भूमि विवाद और राजस्व से संबंधित शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को विशेष निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों में पुलिस और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर जांच करे और प्रकरणों का प्रभावी ढंग से निस्तारण सुनिश्चित करे।
इसका उद्देश्य फरियादियों को अनावश्यक रूप से विभिन्न कार्यालयों के चक्कर लगाने से बचाना और उनकी समस्याओं का त्वरित एवं न्यायोचित समाधान कराना है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शिकायतों का निस्तारण केवल कागजी कार्रवाई तक सीमित नहीं रहना चाहिए, बल्कि प्रत्येक मामले में नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसकी गुणवत्ता और समयबद्धता का विशेष ध्यान रखा जाए। समाधान दिवस में प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेजा गया। इसी क्रम में जनपद के समस्त राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं क्षेत्राधिकारियों ने भी अपने-अपने सर्किल की संबंधित तहसीलों में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। पुलिस विभाग से संबंधित शिकायतों के त्वरित और नियमानुसार निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इस दौरान संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



