सोनभद्र। जनपद में खराब मौसम, बेमौसम वर्षा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि अथवा अन्य प्राकृतिक आपदाओं के कारण किसानों की फसलों को होने वाली संभावित क्षति के दृष्टिगत जिलाधिकारी एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण श्री चर्चित गौड़ ने जनपद के समस्त किसानों से सतर्क रहने तथा फसल क्षति होने की स्थिति में तत्काल सूचना दर्ज कराने की अपील की है।
जिलाधिकारी ने कहा कि यदि प्रतिकूल मौसम अथवा प्राकृतिक आपदा के कारण किसी किसान की फसल को क्षति होती है, तो वह निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार संबंधित हेल्पलाइन नंबर पर समय से सूचना दर्ज कराए, जिससे फसल क्षति का सर्वेक्षण एवं नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



