google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर पीएम मोदी का मनाया गया जन्मदिन*

*चोलापुर समाज जागरण अतुल सोनी*

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोलापुर में आज प्रधानमंत्री आदरणीय नरेंद्र दामोदर मोदी जी का 74वां जन्मदिन बड़े धूमधाम से मनाया गया जिसमें मुख्य रूप से अजगरा विधान सभा के विधायक माननीय त्रिभुवन राम जी उपस्थित रहे। माननीय विधायक जी के अगुवाई में अस्पताल के जे.स.वाई. वार्ड , जनरल वार्ड, पोस्ट ऑपरेटिव वार्ड, आयुष्मान वार्ड, एमएनसीयू वार्ड, एनबीएसयू वार्ड, केएमसी वार्ड में भर्ती 40 से अधिक मरीजों एवं उनके परिजनों को फल बांटा गया ।साथ ही सभी मरीजों की कुशल क्षेम भी माननीय विधायक जी के द्वारा पूछा गया जिसमें सभी मरीजों ने सरकार
के द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं की तारीफ की एवं अधीक्षक सहित अस्पताल के सभी अधिकारीयों एवं कर्मचारियों के सेवा भाव की तारीफ किया।
लगातार आठवीं बार ऐतिहासिक कायाकल्प अवार्ड जीतने वाली बनारस एवं प्रदेश की यह पहली सीएचसी  बन गई है जो लगातार मरीजों को उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रही है।
अधीक्षक डॉक्टर आरबी यादव ने बताया कि यहां पर मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं भारत सरकार के द्वारा निर्धारित मानक के अनुसार प्रदान की जा रही हैं जिसका लाभ यहां आने वाले सभी मरीजों को मिल रहा है।
इस मौके पर वीडीओ एसएन सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख त्रिभुवन सिंह, एसएचओ आई डी दुबे, डा संतोष सिंह, डा जितेन्द्र यादव, डा पीयूष कांत, प्रदीप मिश्रा, संजय वर्मा सहित  अस्पताल के अन्य स्टाफ एवम क्षेत्र के लोग मौजूद रहे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)