
समाज जागरण संवाददाता विवेक देशमुख
मस्तूरी।पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की सुबह तड़के गांव वालों ने गिधपूरी खपरी रोड के बीच छोटे नाले में गिधपुरी गोठान से तकरीबन 500 मीटर दूर एक मृत व्यक्ति की बॉडी देखी, जिसके बाद धीरे-धीरे आसपास के गांव वाले इकठ्ठा हो गए और देखते ही देखते बहुत भीड़ हो गई तब खपरी ओखर गांव के सरपंच को जानकारी दी गई उन्होंने इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी और कुछ युवाओं ने उसकी शिनाख्त के लिए व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से फोटो शेयर किया तब जानकारी मिली की यह व्यक्ति पाशिद मंगला का रहने वाला है जिसका नाम रामायण कैवर्त है तब फोन करके इसकी जानकारी घरवालों को दी गई परिजन जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि रामायण जोकि मंगला पासीद का रहने वाला है वह किसी कार्यक्रम में परिवार को लेकर ससुराल नवागांव डमरु बलौदाबाजार गया हुआ था जो कल शाम तकरीबन 5:00 बजे पत्नी बच्चों को छोड़ अकेले बाइक से अपने घर जाने के लिए ससुराल से निकला था घर वाले भी मृतक के घर नहीं पहुंचने पर पतासाजी में जुटे हुए थे हालांकि उसकी मौत कैसे हुई यह अभी तक अज्ञात है पोस्टमार्टम के बाद ही पता चलेगा कि मृत्यु कैसे हुई, वही खपरी सरपंच पति हीराराम पटेल ने बताया कि जैसे ही उनको नाला किनारे किसी अज्ञात व्यक्ति की मृत अवस्था में डेड बॉडी गांव में पड़े होने की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पचपेड़ी पुलिस को दी और पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम कर विवेचना में जुट गई है।
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



