दैनिक समाज जागरण , अनिल कुमार मिश्र, ब्यूरो चीफ /आलोक शर्मा , जिला संवाददात्ता, औरंगाबाद (बिहार) का संयुक्त रिपोर्ट।
औरंगाबाद (बिहार) 6 दिसम्बर 2022 :- कृषि यांत्रीकरण मेला -सह -उपादान वितरण मेला का आयोजन 6 दिसंबर 2022 को औरंगाबाद जिले के जिला मुख्यालय स्थित अनुग्रह इन्टर काॅलेज (गेट स्कूल) के खेल मैदान में किया गया ,जिसका उद्घाटन जिला पदाधिकारी औरंगाबाद सौरभ जोरवाल एवं अन्य गणमाण्य अतिथियों के द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस दौरान जिला पदाधिकारी द्वारा आधुनिक कृषि तकनीक का प्रयोग करते हुये जलवायु अनुकूलन कृषि एवं फसल अवशेष प्रबंधन पर विशेष रूप से प्रकाश डाला गया।
लगभग 60 लाख रूपये के यंत्रो की बिक्री हुई, जिस पर किसानो को लगभग 31 लाख रूपये का अनुदान का लाभ मिला।
जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि कृषि यंत्र के अलावा ड्रीप एरिगेशन, उद्यान एवं भूमि संरक्षण से संबंधित के विशेष स्टाॅल लगाये गये। कृषि यांत्रिकरण मेले में लगभग 110 किसान लाभन्वित हुये, अनुदानित दर पर किसानो ने कृषि से संबंधित यंत्रों की खरीदारी की गई, जिसमें लगभग 60 लाख रूपये के यंत्रो की बिक्री हुई, जिस पर किसानो को लगभग 31 लाख रूपये का अनुदान का लाभ मिला।
कृषि यांत्रिकरण-सह-उपादान मेले में रोटरी मल्चर, सुपर सीडर, चाफ कटर, कल्टीवेटर, रोटावेटर, थ्रेसर, पम्पसेट, फ्लोर मिल, स्ट्रा रीपर, रीपर, पावर स्प्रेयर आदि कृषि यंत्रों की बिक्री हुई। मेला में दोनो दिन किसानो का आना जाना लगा रहा। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना (जलछाजन विकास) 2.0 परियोजना के मदनपुर प्रखण्ड के दक्षिणी उमगा पंचायत के 132 स्वंय सहायता समूहो को कुल 52 लाख 40 हजार रूपये का चेक जिला पदाधिकारी, औरंगाबाद द्वारा एवं देव एवं कृटुम्बा प्रखण्ड के कृल 106 जीविका के स्वंय सहायता समूहों को 42 लाख 40 हजार रूपये अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा वितरण किया गया।
जलछाजन 2.0 परियोजना में जीविकोपार्जन मद अन्तर्गत जीविका द्वारा कार्यरत परियोजना क्षेत्र के स्वंय सहायता समूहो के साथ अगले पाँच वर्षो तक कार्य किया जाना है। इस प्रकार इस यांत्रिकरण मेले में कुल 238 स्वंय सहायता समूहों को 95 लाख 20 हजार रूपये की राशि का वितरण किया गया।
मेले में कुल 25 स्टाॅल लगाये गये थे ,
मेला में जिला पदाधिकारी द्वारा पदाधिकारियों के साथ सभी स्टाॅलो का निरीक्षण किया गया। मेला में चिन्हित कृषि यंत्र विक्रेताओं एवं कार्यालय (जिला उद्यान/मिट्टी जाँच प्रयोगशाला एवं भूमि संरक्षण) द्वारा कुल 25 स्टाॅल लगाये गये थे जिसमें आधुनिक यंत्रो एवं कृषि तकनीकी का प्रदर्शन किया गया, जिसमेंप्रदर्शनी के अनुसार कार्यालय भूमि संरक्षण, औरंगाबाद को प्रथम, मे0 गुप्ता मशीनरी स्टोर, सासाराम को द्वितीय एवं मे0 शिव शक्ति मशीनरी स्टोर, औरंगाबाद को तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
06 दिसम्बर (मंगलवार) को अनुमण्डल पदाधिकारी औरंगाबाद द्वारा किसानो को अधिक से अधिक अनुदान का लाभ लेने हेतु प्रेरित करते हुये धन्यवाद ज्ञापान के साथ उक्त दो दिवसीय मेले का समापन किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी -सह- परियोजना निदेशक (आत्मा), औरंगाबाद -सह- उप निदेशक (कृषि अभि0) भूमि संरक्षण, औरंगाबाद, सहायक निदेशक (शष्य) भूमि संरक्षण, औरंगाबाद, सहायक निदेशक (कृषि अभि0), औरंगाबाद, परियोजना प्रबंधक -सह- तकनीकी विशेषज्ञ, भूमि संरक्षण, औरंगाबाद सहायक निदेशक उद्यान, औरंगाबाद, सहायक निदेशक रसायन, औरंगाबाद, उप परियोजना निदेशक (आत्मा), औरंगाबाद, अनुमंडल कृषि पदाधिकारी, औरंगाबाद./ दाउदनगर उपस्थित रहे।
- संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने श्रीराम बारात का किया भव्य स्वागत, बारातियों को पहनाईं मोतियों की मालाएंनोएडा। भगवान श्रीराम के प्रति श्रद्धा और समर्पण भाव के साथ संतुष्टि सेवा फाउंडेशन ने नोएडा में निकाली गई भव्य श्रीराम बारात का स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर सैकड़ों बारातियों को मोतियों की मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। श्रद्धालुओं के लिए जलपान और नाश्ते की व्यवस्था की गई। साथ ही फूलों की वर्षा…
- आय से 88 फीसदी अधिक संपत्ति का आरोप, बिहार में कार्यपालक अभियंता के ठिकानों पर छापेमारीपत्नी के नाम सिलीगुड़ी में 92 डिसमिल जमीन खरीदने का आरोप, पटना, कटिहार और सारण में निगरानी ब्यूरो की तलाशी पटना। बिहार निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता चंद्रशेखर सिंह के कई ठिकानों पर छापेमारी की। गुरुवार को पटना, कटिहार और सारण…
- रामलीला में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक, सुरक्षा हेल्पलाइन की दी जानकारीगुन्नौर। नगर के सराय मोहल्ला स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित रामलीला के दौरान गुन्नौर पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कोतवाली प्रभारी संजय कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने महिलाओं को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी।…
- दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायलसोनभद्र। जुगैल थाना क्षेत्र के कुरछा-सेमिया मार्ग पर गुरुवार को दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में पति-पत्नी समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार किया…
- बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक खलासी की मौत, तिरपाल समेटते समय हुआ हादसासोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के सजौर गांव के समीप गुरुवार सुबह बिजली के तार की चपेट में आने से ट्रक के खलासी की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब ट्रक से चावल उतारने के बाद खलासी तिरपाल समेटकर केबिन में रखने के लिए ऊपर चढ़ा था। इसी दौरान वह ऊपर से गुजर रहे…
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








