वीरेंद्र चौहान, समाज जागरण ब्यूरो किशनगंज।
बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी माहौल गर्म है।सत्ताधारी एनडीए से लेकर विपक्षी महागठबंधन ने अपनी-अपनी सरकार बनाने लिए एड़ी-चोटी का जोर लगा दिया है। चुनावी सरगर्मियों के बीच यूपी में केराना के सपा सांसद इकरा हसन ने मंगलवार को मुस्लिम बहुल आबादी वाले पौआखाली में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान इकरा हसन ने महागठबंधन समर्थित राजद प्रत्याशी सऊद आलम के पक्ष में वोट मांगे। इकरा ने कहा, ‘डबल इंजन की नापाक सरकार को बिहार से हटाना है, तो हमें पूरी एकजुटता के साथ महागठबंधन को वोट करना पड़ेगा.’ उन्होंने कहा, ‘अगर हमारे वोट बटेंगे तो सरकार भाजपा की बन जाएगी।

सपा सांसद इकरा हसन ने कहा कि ‘बिहार से अबकी बार जो संदेश देशभर में जाएगा उससे बदलाव आएगा.’ सांसद इकरा हसन ने कहा कि ‘वोटों का बिखराव हुआ तो बिहार में बीजेपी की सरकार बन जाएगी और इसबार बीजेपी नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री नहीं बल्कि खुद मुख्यमंत्री की सीट कब्जा करेगी। इकरा हसन ने कहा कि ‘चाहे वक्फ का मुद्दा हो या फिर आपकी तरक्की का इनके लिए हम डबल इंजन की नापाक सरकार से लड़ते हैं. इस लड़ाई में अखिलेश यादव, राहुल गांधी, तेजस्वी यादव सभी की भूमिका रहती है. इसलिए आपलोग एकजुट होकर महागठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करें।




