google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई वीरांगना फूलन देवी की शहादत दिवस*

ब्यूरो चीफ़, विजय कुमार अग्रहरी/ समाज जागरण

सोनभद्र। समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर वीरांगना फूलन देवी जी की शहादत दिवस मनाई गई और श्रद्धांजलि अर्पित किया गया जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया और संचालक जिला महासचिव मोहम्मद शईद कुरैशी ने किया।        
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि वीरांगना फूलन देवी हमेशा अत्याचार व शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करने वाली महिला थी। उन्होंने हमेशा उत्पीड़न और अन्याय के खिलाफ नारी शक्ति की प्रतिक थी। इसलिए समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी की नीतियों पर चलते हुए अन्याय के खिलाफ लड़ने का काम करें।


संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला महासचिव मोहम्मद सईद कुरैशी, महिला सभा राष्ट्रीय सचिव मंदाकिनी पांडेय, अनिल प्रधान, सरदार पारब्रह्म सिंह, अशोक पटेल, कुमारी निधि पांडेय सत्यम पांडेय, गुलाम यासीन, सुरेश पटेल, गुड्डू चंद्रवंशी, विष्णु कुशवाहा, विशेष कुमार यादव, शौर्य त्रिपाठी, राकेश यादव, मिथिलेश सिंह पटेल, बालेश्वर यादव, मोहित, अजय कुमार निषाद, प्रमोद यादव, मनीष त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, लाल मणि, पंकज के साथ दर्जनों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)