google-site-verification: google2b21991adbe5cec3.html

सपाइयों ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि पर, संगोष्ठी आयोजन कर दी श्रंद्धाजलि*

ब्यूरो चीफ़ सोनभद्र। विजय कुमार अग्रहरी
दैनिक समाज जागरण

सोनभद्र। आज दिनांक 22 जनवरी 2025 को समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर प्रसिद्ध समाज सेवक पीड़ितों व वंचितों के प्रखर नायक व पूर्व केंद्रीय मंत्री छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र जी की पुण्यतिथि पर  श्रद्धांजलि दी गई एवं संगोष्ठी का आयोजन किया गया।              संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव ने कहा कि छोटे लोहिया जी ऐसे समाजवादी योद्धा थे जिन्होंने हमेशा किसानों नौजवानों बेरोजगारों महिलाओं अल्पसंख्यक एवं गरीब तबके के लोगों की लड़ाई लड़ने का काम किया। उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी ने आज हर वर्ग की लड़ाई सड़क से सदन तक लड़ने का काम कर रहे हैं।
समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष श्री राम निहोर यादव ने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव जी समाजवादी पार्टी संस्थापक पूर्व रक्षा मंत्री पूर्व मुख्यमंत्री पदम भूषण से सम्मानित नेताजी के ऊपर अपमानजनक टिप्पणी को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारी कतई बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि नेताजी हम समाजवादियों के भगवान हैं जिन्होंने पूरे देश में समाजवादियों को पहचान दिलाने का ऐतिहासिक काम किया था। श्री यादव ने कहा कि यदि महंत बाबा राजू दास के ऊपर प्रशासन कड़ी कार्रवाई नहीं करती है तो समाजवादी पार्टी जनआंदोलन करने के लिए विवश होगी। भारतीय जनता पार्टी के एजेंट के तौर पर काम करने वाले बाबाओ के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए, नहीं तो समाजवादी पार्टी के एक-एक कार्यकर्ता जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी जिसकी सारी जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी।              श्रद्धांजलि सभा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष संजय यादव विजय यादव अनिल प्रधान जिला उपाध्यक्ष वेदमणी शुक्ला अशोक पटेल डॉक्टर लोकपति सिंह पटेल हिदायत उल्ला खान दयाराम मौर्य बाबूलाल यादव शिवनारायण सिंह चौहान महिला सभा जिला अध्यक्ष गीता गौर अमित जायसवाल सतेन्द्र ओझा सरदार पारब्रह्म सिंह विष्णु कुशवाहा राम सिंह यादव कुमारी मंदाकिनी पांडे बोली बानो कुमारी निधि पांडे सत्यम त्रिपाठी सुरेंद्र यादव कामरान खान प्रमोद यादव मनीष त्रिपाठी पंचदेव सिंह खरवार पवन कुमार राजनाथ यादव सबी बानो उपेंद्र सेन प्रसाद फारूक अली जिलानी जाकिर हुसैन मोहम्मद जलालुद्दीन बबलू धांगर सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।


Discover more from समाज जागरण

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

🛍️ Today’s Best Deals

(Advertisement)