मिंटू कुमार समाज जागरण संवाददाता हजारीबाग । प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी शिक्षा निकेतन उच्च विद्यालय कोर्रा में विद्यालय के निदेशक श्री मधुप मनोहर के संरक्षण में सरस्वती पूजा बहुत ही धूमधाम से मनाई गई l जिसमें कक्षा दशम एवं नवम के विद्यार्थियों ने सरस्वती पूजा को अपने अथक प्रयास से सफल बनाया l पूजा में सभी शिक्षकों का योगदान सराहनीय रहा l इस अवसर पर विद्यालय में बड़े पैमाने पर प्रसाद का वितरण किया गया l
पूजा का प्रभार, प्रसाद बनवाने तथा वितरण का जिम्मेवारी सुनीता देवी एवं सुमित्रा देवी के देख-रेख में किया गया l पूरे विद्यालय में साफ- सफाई एवम सामग्रियों की व्यस्था का कार्यभार किरण मनोहर, रंजीत सोनी एवं संजय यादव को दिया गया l पूरे विद्यालय में विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने का कार्य एवम प्रतिमा विसर्जन का जिम्मवारी साहिना परवीन, मुस्कान प्रवीण एवं फरहाना खातून को सौपा गया l जिसमें सभी ने अपने-अपने कार्य को बखूबी पूर्ण किया l सरस्वती मां के सजावट का कार्य विद्यार्थियों ने निधि मनोहर एवं जयंत लकड़ा के देख रेख में शानदार तरीके से पूर्ण किया जिससे जो भी श्रद्धालु प्रतिमा के दर्शन करने आए वह बिना तारीफ किए रह ना पाए l
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



