
दैनिक समाज जागरण
संवाददाता कामेश्वर साह फुल्लीडुमर /बांका
फुल्लीडुमर प्रखंड के धनकुडिया खेल मैदान के प्रांगण में प्रखंड राजद अध्यक्ष के चयन हेतु एक बैठक शुक्रवार को आयोजित की गई| बैठक में प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी शंभू प्रसाद यादव एवं सहायक निर्वाची पदाधिकारी शिव शंकर शर्मा की उपस्थिति में परमानंद मंडल को दोबारा फुल्लीडुमर प्रखंड राजद अध्यक्ष पद पर चयनित किया गया| बैठक में जिला महासचिव उमाशंकर राय, शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष यशवंत प्रसाद राय, मुकेश कुमार सिंह, प्रखंड महासचिव अमरेंद्र प्रसाद राय ,पूर्व जिला परिषद सदस्य नरेश यादव ,युवा राजद प्रखंड अध्यक्ष कामेश्वर यादव, चंद्रशेखर आजाद ,अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के पंकज मंडल, करुणाकर देव ,रणधीर महाराणा, जयद्रथ यादव, अर्जुन दास, प्रखंड मीडिया प्रभारी राहुल रंजन, संदीप पांडे ,रामेश्वर पंजियारा, पृथ्वीराज सहित प्रखंड के सभी पंचायत अध्यक्ष, क्रियाशील कार्यकर्ता सहित दर्जनों राजद नेता मौजूद थे|
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



