राजेश अग्निहोत्री समाज जागरण ब्यूरो उन्नाव
उन्नाव स्वर्गीय शिक्षक की पत्नी को शिक्षकों द्वारा सौंपी गई सहायता राशि!
प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्व में हुसैन नगर एवं वर्तमान उन्नाव शहर के बी ब्लॉक निवासी अवधेश द्विवेदी की बीमारी के चलते मृत्यु हो गयी थी! परिवार में मृतक शिक्षक की वृद्ध मां पत्नी पूर्णिमा पुत्र व पुत्री है! स्वर्गीय अवधेश द्विवेदी प्रधान शिक्षक के पद पर प्राथमिक विद्यालय अब्दुल्लापुर विकास खण्ड सफीपुर में कार्यरत थे! दुःख की इस घड़ी में विकास खण्ड सफीपुर के शिक्षकों द्वारा पचास हजार पांच सौ रूपये (50500) की सहायता राशि जमा की गयी थी! जिसको सत्य प्रकाश द्विवेदी उपाध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ उन्नाव, राघवेन्द सिंह अध्यक्ष प्राथमिक शिक्षक संघ सफीपुर, तौसिफ अली खां अध्यक्ष जुनियर शिक्षक संघ सफीपुर, सूरज गुप्ता अध्यक्ष राष्ट्रीय शैक्षिक संघ सफीपुर के द्वारा पूर्णिमा द्विवेदी पत्नी स्वर्गीय अवधेश द्विवेदी को सौपी गयी! और स्वर्गीय द्विवेदी के फन्ड पेंशन आदि समस्त कार्यों के लिए परेशान न होने को कहा गया! दुख की इस समय में विकास खण्ड के समस्त शिक्षक आपके साथ है! इस अवसर पर नरेन्द्र मौर्य, आशुतोष श्रीवास्तव, देवेन्द्र कुशवाहा, अवधेश कुमार, संजय सिंह चौहान, अखिलेश कुमार आदि शिक्षक उपस्थित रहे!
Discover more from समाज जागरण
Subscribe to get the latest posts sent to your email.



